Who is IPS Mohibullah Ansari
विज्ञापन

कौन है भारत के IPS मोहिबुल्लाह अंसारी, जिन्होंने अमेरिका में रोशन किया देश का नाम? अब मिलेगा US का बड़ा सम्मान

बिहार के सिवान से आने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी किसी फिल्मी की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. उनका सफर, जो 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में खराब परफॉर्मेंस से शुरू हुआ था, अब मुजफ्फरनगर के सिटी SP के पद तक पहुंच गया है.

एक लड़का जो 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में फेल हो गया था. किसे पता था कि वही लड़का, जिसे दुनिया नाकामयाब मानती थी, आगे चलकर IIT दिल्ली में पढ़ेगा? UPSC पास करेगा और फिर IPS अधिकारी बनेगा. और अब, उन्हें अमेरिका से बुलावा आया है. जहां उन्हें ‘हीरो अवॉर्ड’ मिलने वाला है. हम बात कर रहे हैं मोहिबुल्लाह अंसारी की. बिहार के सिवान से आने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी किसी फिल्मी की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. उनका सफर, जो 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में खराब परफॉर्मेंस से शुरू हुआ था, अब मुजफ्फरनगर के सिटी SP के पद तक पहुंच गया है. दिसंबर 2026 में, उन्हें अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. लेकिन यहां तक पहुंचने का रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ