IPL 2025
विज्ञापन

क्या होता है RTM कार्ड? समझिए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कैसे होगा इस्तेमाल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड की वापसी होने जा रही है। हालांकि, इस बार आरटीएम के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

What is RTM Card: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 24 और 25 नवंबर की शाम सउदी अरब के जेद्दा में 574 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है। इस बार के ऑक्शन में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की छह साल बाद वापसी होने जा रही है। आरटीएम कार्ड का आखिरी बार मेगा ऑक्शन में इस्तेमाल साल 2018 में हुआ था। हालांकि, इस बार कुछ बदलावों के साथ आरटीएम कार्ड को वापस लाया गया है।

आरटीएम का यूज करके कोई भी टीम रिलीज किए गए प्लेयर को दोबारा से अपनी टीम में शामिल कर सकती है। मगर इस बार इसके लिए कुछ और भी शर्ते तय की गई हैं। उदाहरण के तौर पर अगर नेहल वढ़ेरा के नाम पर आरसीबी 5 करोड़ की आखिरी बोली लगाती है, तो इसके बाद मुंबई इंडियंस से पूछा जाएगा कि क्या वह नेहल के लिए आरटीएम कार्ड यूज करना चाहती है।

Advertisment

मुंबई का जवाब अगर हां में होता है, तो इसके बाद अन्य टीमों को एक बार फिर बोली लगाने का मौका मिलेगा। अब इस बार अगर आरसीबी ने 8 करोड़ की बोली लगाई, तो मुंबई को इतने ही पैसे देकर नेहल के लिए आरटीएम कार्ड यूज करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ