हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: इन 3 चालीसा के पाठ से दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट! पंडित सुरेश पांडेय से जानें विस्तार से

Most Powerful Chalisa: चालीसा स्थानीय भाषा विशेषकर हिंदी में लिखे गए भक्ति चौपाइयां और छंद हैं, जिनके पाठ से जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से वे 3 चालीसा कौन-सी हैं, जिनके पाठ से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके लिए देखें वीडियो।

विज्ञापन

Most Powerful Chalisa: चालीसा चालीस चौपाइयों और छंदों का भक्ति संग्रह है। स्थानीय भाषा में उनके लिए लिखे गए हैं, जो संस्कृत के मन्त्रों, स्तोत्रों और भजनों का अर्थ समझने या सुनाने में सक्षम नहीं हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ये मुख्य रूप से आम लोगों के लिए हैं, जो भगवान के प्रति समर्पित हैं और अपनी भाषा में ईश्वर का सुमिरन करना चाहते हैं। इसे किसी विशेष देवता की स्तुति, उपासना और प्रार्थना के रूप में लिखा गया है, जैसे हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा आदि। मान्यता है कि नियमित चालीसा पाठ करने से जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

भगवान शिव, विष्णु, ब्रह्मा, भैरव, हनुमान, शनि, मां दुर्गा, काली, पार्वती, रानी सती आदि लगभग सभी देवी-देवताओं के चालीसा हिंदी भाषा में हैं। आधुनिक भारत के एक सबसे प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के अनुसार, हनुमान चालीसा एक महामंत्र है, जिसके पाठ से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस वीडियो में पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है कि सभी चालीसाओं में 3 चालीसा ऐसी हैं, जिसके पाठ से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये 3 चालीसा कौन-कौन से हैं? देखें वीडियो

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola