भारतीय वनडे कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का आया पहला रिएक्शन, वर्ल्ड कप पर भी दिया बड़ा बयान

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है. कप्तान बनने के बाद गिल का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा स्टार खिलाड़ी ने वनडे विश्व कप 2027 पर भी चर्चा की है. गिल को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया है.

cricket News - 2025-10-04T212837.259
विज्ञापन

Shubman Gill: 4 अक्टूबर का दिन शुभमन गिल हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि इस दिन गिल को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई. रोहित शर्मा की जगह गिल अब वनडे टीम के कप्तान बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया, जिसके लिए गिल को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वनडे कप्तान बनने के बाद गिल का पहला रिएक्शन भी सामने आया है.

सामने आया गिल का पहला रिएक्शन

गिल ने कप्तान बनने का बाद गर्व महसूस किया. उनका मानना है कि वनडे में भारत का कप्तान बनना सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट में अपने देश का नेतृत्व करना और एक ऐसी टीम का नेतृत्व करना, जिसने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है. यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा.

विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2027 पर बात करते हुए गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि विश्व कप खेलने से पहले हमारे पास लगभग 20 एकदिवसीय मैच हैं. हमारा अंतिम लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में होने वाला विश्व कप है. अब हम जो भी खेल रहे हैं. हर खिलाड़ी जिसे हम आजमा रहे हैं. उसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम विश्व कप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

3 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड में दूसरा मुकाबला होगा. वहीं, 24 अक्टूबर को सिडनी में तीसरा मैच खेला जाएगा. ये सीरीज गिल के लिए बड़ा इम्तिहान होने वाली है.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ