Virat Kohli

Kohli-Musheer Controversy: मुशीर को सिर्फ चिढ़ा रहे थे विराट कोहली? विवाद को लेकर दो हिस्सों में बंटे फैन्स

Kohli-Musheer Controversy: विराट कोहली और मुशीर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। फैन्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए विराट को ट्रोल भी किया।

Kohli-Musheer Controversy: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से रौंदा। हालांकि, मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। वीडियो को शेयर करते हुए कुछ फैन्स ने कोहली की आलोचना भी की।

दरअसल, पहले क्वालिफायर मैच में मुशीर ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बल्लेबाजों को पानी पिला रहे थे। मगर पंजाब का बैटिंग ऑर्डर इसके बाद बुरी तरह से लड़खड़ा गया और मुशीर को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतारा गया। मुशीर जब बैटिंग करने के लिए गार्ड ले रहे थे। तभी स्लिप में खड़े कोहली साथी खिलाड़ी से बातचीत करते हुए उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आए। विराट ने इशारों-इशारों में कहा कि मुशीर अभी पानी पिला रहे थे और अब बल्लेबाजी करने आ गए।

हालांकि, कुछ फैन्स ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि विराट मुशीर को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे थे। बता दें कि इस सीजन किंग कोहली ने मुशीर को अपना बैट गिफ्ट किया था, जिसकी तस्वीर भी मुशीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ