Sambhal violence

Video: संभल हिंसा में मरने वाले 4 मुस्लिम युवक कौन? किसने चलाई गोली? परिवार का खुलासा

Sambhal Violence Shahi Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में शुरू हुई हिंसा मौत के मातम में तब्दील हो चुकी है। 4 जिंदगियां मौत के घाट उतर गईं। वहीं अब परिजनों ने बच्चों की मौत पर चुप्पी तोड़ी है।

Sambhal Violence Shahi Masjid Survey: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद से हालात बेकाबू हैं। पथराव, आगजनी और गोलीबारी के अनगिनत फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन के दौरान 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मरने वालों की पहचान नईम, बिलाल, नौमान और कैफ के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान एक मृतक के पिता ने रोते हुए कहा कि मेरा बच्चा चला गया है। मुझे 2 लाख और 5 लाख नहीं चाहिए। मेरे पास अल्लाह का दिया हुआ सबकुछ है। मुझे बदला चाहिए। जिसने मेरे बेटे को मारा मैं उसे गोली मार दूंगा। वहीं नईम की मां का कहना है कि उनका बेटा दुकान से राशन लेने गया था। पुलिसवालों ने उसे गोली मार दी। परिजनों ने क्या-कुछ कहा? देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ