Rajnath Singh Rahul Gandhi

Video: Rahul Gandhi ने राजनाथ सिंह को दिया 'लाल गुलाब', रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rahul Gandhi gives Rose and Tiranga to Rajnath Singh: शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए आज सभी सांसद संसद पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Rahul Gandhi gives Rose and Tiranga to Rajnath Singh: संसद का शीतकालीन सत्र लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अडानी मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सदन के बाहर आवाज उठा रहा है। इसी कड़ी में आज यानी 11 नवंबर को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक गजब का नजारा देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के सारे सांसद हाथ में गुलाब का फूल और तिरंगा लेकर खड़े दिखाई दिए। सभी सांसद सत्ता पक्ष के नेताओं को तिरंगा और गुलाब का फूल देते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

इसी बीच सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तेजी से राजनाथ सिंह की तरफ दौड़े और उन्हें तिरंगा समेत गुलाब का फूल देने की कोशिश की। हालांकि राजनाथ सिंह ने राहुल को देखकर दोनों हाथ जोड़े और वहां से चले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ