EVM Protest Fake Video Viral

Video: Maharashtra में EVM के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब, Fact Check में फर्जी निकला दावा

EVM Protest Fake Video Viral: महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन की हार के बाद नेताओं ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा था। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसे महाराष्ट्र के गांवों का बताया गया। जबकि फैक्ट चेक में ये वीडियो फर्जी निकला।

Maharashtra EVM Protest Video: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाई। महायुति गठबंधन को चुनाव में 230 सीटों पर जीत मिली, जबकि एमवीए गठबंधन 48 सीटों पर सिमट गया। इस बीच विपक्ष के नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना सांसद संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया कि लोग ईवीएम को लेकर महाराष्ट्र के अलग-अलग गांवों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की ताादाद में भीड़ सड़कों पर प्रदर्शन करती देखी जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज24 ने वायरल वीडियो की पड़ताल की तो यह वीडियो फर्जी निकला। सोशल मीडिया पर अलग-अलग हैंडल से पोस्ट किया जा रहा यह वीडियो फर्जी निकला। यह वीडियो ईवीएम के विरोध प्रदर्शन का नहीं बल्कि 31 जनवरी 2024 का है। वीडियो के जरिए समझते हैं इस फर्जी वायरल वीडियो की पूरी कहानी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ