ind vs - 2024-11-02T205128.649

Video: मुंबई टेस्ट जीते तो मैच के हीरो होंगे ये 5 खिलाड़ी, जीत के करीब टीम इंडिया

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय कीवी टीम ने 9 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

IND vs NZ: मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं। वहीं, भारत पर उसकी बढ़त 143 रन की हो गई है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने इस सीरीज में पहली बार कीवी टीम पर बढ़त हासिल की थी।

विज्ञापन

इस मैच में अभी तक 5 भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस लिस्ट में पहला नाम जडेजा का है। उन्होंने अभी तक इस मैच की दोनों पारियों में मिलकर 7 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने साबित कर दिया है कि वो टेस्ट टीम में नियमित जगह के हकदार हैं। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी में 1 विकेट लिया है। इसके अलावा उन्होंने 38 रन भी बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम है अश्विन का। अश्विन ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए हैं। वहीं, बल्लेबाजी में पंत और गिल छाए हुए हैं। पंत ने 60 रन बनाए, जबकि गिल ने 90 रन की पारी खेली। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ