हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: ECB के फैसले के खिलाफ खड़े हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी, कर सकते हैं इस टूर्नामेंट का बायकॉट

ECB: इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने ही बोर्ड के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी द हंड्रेड लीग का बायकॉट कर सकते हैं।

विज्ञापन

ECB: इंग्लैंड क्रिकेट में इस समय हलचल मची हुई है। हाल में ही इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के NOC यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को लेकर नियमों में बदलाव किए हैं। बोर्ड के इस फैसले से खिलाड़ी खुश नहीं हैं और वो बगावत भी कर सकते हैं। नए नियमों की वजह से उन खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है , जो अलग-अलग देशों में होने वाली लीग क्रिकेट में खेलते हैं। ऐसे में इंग्लैंड के करीब 50 से ज्यादा क्रिकेटर्स द हंड्रेड लीग का बायकॉट कर सकते हैं ।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड उन तमाम लीग के लिए एनओसी जारी नहीं करेगा, जिनकी तारीख इंग्लैंड के डोमेस्टिक टूर्नामेंट के शेड्यूल साथ टकराती हैं। इस दौरान उन खिलाड़ियों को छूट मिल जाएगी, जो काउंटी क्रिकेट में सिर्फ लिमिटेड ऑवर्स फॉर्मेट के कॉन्ट्रैक्ट पर खेलते हैं। बोर्ड के द्वारा एनओसी पॉलिसी जारी करने में आईपीएल को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि इस फैसले के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग से लेकर मेजर लीग क्रिकेट, कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में नहीं खेल पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:
ECB

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें