
Video: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का संभावित शेड्यूल आया सामने , जानें कब हो सकता है पहला मैच
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
Champions Trophy 2025 tentative schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। अब ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। इसी बीच टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल पर अहम अपडेट सामने आया है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जा सकता है। इसके बाद दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच है। ये मैच 20 फरवरी को होगा।
रेव स्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया तीन ग्रुप मैच खेलेगी। भारत का पहला मैच बांग्लादेश से हो सकता है। दूसरा मैच पाकिस्तान से होने की उम्मीद है। वहीं, भारत का आखिरी मैच न्यूजीलैंड से हो सकता है। टीम इंडिया का पाकिस्तान से 23 फरवरी को मुकाबला हो सकता है। पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मैच को हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: