UP Election 2024, Akhilesh Yadav, Yogi Adityanath

Video: 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अखिलेश ने बनाया प्लान, दांव पर लगी बीजेपी की साख

Uttar Pradesh Byelection News: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सूबे में एक बार फिर सियासी बयार बहने लगी है। ये चुनाव सपा और बीजेपी दोनों के लिए साख का सवाल बन गए हैं।

Uttar Pradesh Byelection News: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और इंडिया गठबंधन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। संसद का सत्र खत्म होने के बाद अखिलेश यादव ने लखनऊ में उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं तो लोकसभा चुनाव 2024 में नतीजों को पलटने के लिए ये बीजेपी के सामने सुनहरा मौका है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव सपा और बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गए हैं। इन सीटों में करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर मीरापुरस फूलपुर, मझवा और सीसामऊ का नाम शामिल है। आम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली सपा जीत को लेकर कॉन्फीडेंट है। वहीं अगर उपचुनाव में बीजेपी हारी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सियासी सफर पर उंगलियां उठना तय है। यूपी के उपचुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए देखें ये वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ