Akhilesh Yadav

Video: मस्जिद क्यों गए थे अखिलेश यादव? सफाई में बोले- BJP को किस बात की तकलीफ

Video: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। हाल ही में अखिलेश यादव की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह एक मस्जिद में बैठे दिख रहे हैं। इस पर अब अखिलेश यादव ने सफाई दी है।

Video: सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने बेबाक अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सपा मुखिया की एक तस्वीर सामने आई, जिसके बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस तस्वीर में वह एक मस्जिद में बैठे नजर आ रहे हैं। इसकी वजह जब उनसे मीडिया ने पूछी, तो अखिलेश यादव ने उनको जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि ‘मैं केवल इतना जानता हूं कि आस्था जोड़ने का काम करती है और हम ऐसी आस्था के साथ हैं।’ इस दौरान उन्होंने BJP पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘बीजेपी को आप सब जानते हो। बीजेपी का हथियार ही धर्म है।’

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘बीजेपी को यही तकलीफ है कि कोई आपस में जुड़े नहीं, हमेशा दूरियां बनी रहें। अब आस्था जोड़ने का काम करती है और इसलिए हम लोग हर आस्था पर आस्था अपनी रखते हैं।’ उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वह कहेंगे कि नमकीन खानी है तो क्या नमकीन खाएंगे? इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ