UP Election 2024, Akhilesh Yadav, Yogi Adityanath

UP के तीसरे चरण में 'INDIA' को मिल सकती है बढ़त, क्या इन सीटों पर फंसेगी BJP?

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में यूपी की दस सीटों पर मतदान है। जिसमें बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, संभल से सपा ने कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान को टिकट दिया है।

UP Lok Sabha Election 3rd Phase: लोकसभा 2024 के लिए तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को है। तीसरे चरण में यूपी की संभल, हाथरस (सु.), आगरा (सु.), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली कुल 10 सीटों पर मतदान होगा। बता दें इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के तहत एक साथ चुनाव मैदान में हैं तो रालोद एनडीए में शामिल है। बसपा इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

यहां सपा मजबूत

पिछले चुनावों के आधार पर बात करें तो संभल और मैनपुरी सीटों पर सपा का पलड़ा मजबूत दिखाई पड़ रहा है। तीसरे चरण में यूपी की फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली और बदायूं हॉट सीट हैं। यहां मैनपुरी सीट तो सपा का गढ़ मानी जाती है। सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव यहां से पांच बार सांसद रहे हैं। इस बार यहां से सपा प्रमुख की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं, उनके सामने बीजेपी के तीन बार के विधायक जयवीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ