हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP T20 League 2024 में धूम मचाने वाले इन खिलाड़ियों पर IPL नीलामी में हो सकती है पैसों की बरसात, देखें पूरी लिस्ट

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है और अब वह आईपीएल खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
UP T20 League 2024 Trophy

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 का शनिवार को समापन हो गया। मेरठ मेवरिक्स की टीम ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। कप्तान रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में टीम ने लाजवाब प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को आईपीएल की नीलामी में खरीदा गया था। इसमें समीर रिजवी जैसे दिग्गज युवा क्रिकेटर भी शामिल हैं। इस बार भी माना जा रहा है कि आईपीएल की नीलामी में इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्वास्तिक चिकारा व जीशान अंसारी जैसे खिलाड़ियों को मोटी बोली लगाकर फ्रेंचाइजी अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

स्वास्तिक चिकारा ने इस टूर्नामेंट के 12 मैच में सर्वाधिक 499 रन बनाए हैं। वहीं, जीशान अंसारी ने इस टूर्नामेंट के 12 मैच में 24 विकेट लेकर अपना दमखम पेश किया है। ये दोनों ही खिलाड़ी मेरठ मेवरिक्स की ओर से मैच खेल रहे थे। वहीं, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटरों में समीर रिजवी, माधव कौशिक, आदर्श सिंह और आकाशदीप नाथ जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। जबकि, सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज जीशान अंसारी, विप्रज निगम, सुनील कुमार, यश गर्ग और मोहसिन खान हैं। आईपीएल-2025 की नीलामी में इन सभी को अच्छी रकम में फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर सकती है। वीडियो में देखिए इन खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 1 सेमी से चूके, डायमंड लीग में मिली सेकेंड पोजिशन, जीता सिल्वर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CPL 2024: RCB के इस गेंदबाज को आंख दिखाना पड़ा भारी, हेटमायर ने छक्का जड़ दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola