UP BY Election 2024

Video: यूपी में किसका खेल बिगाड़ेंगे असदुद्दीन ओवैसी? BJP-SP के लिए ऐसे रहेंगे समीकरण

UP BY Election 2024: उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस पार्टी के मैदान में आने से भाजपा-सपा में किसका खेल बिगड़ेगा? विस्तार से देखते हैं ये रिपोर्ट।

UP BY Election: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी लड़ने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश को राजनीति की पाठशाला कहा जाता है। ये वो सूबा है, जहां कण-कण में राजनीति देखने को मिलती है। एक बार फिर यूपी में चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। एक तरफ अखिलेश यादव हैं, जो इंडिया गठबंधन के सहारे सभी सीटों पर जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर पीडीए में सेंधमारी का प्लानिंग पर जुटी है। लेकिन अब इंडिया गठबंधन के वोटबैंक में सेंधमारी की तैयारी में कुछ दल जुट गए हैं।

विज्ञापन

हाल में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन यूपी में हिट रहा था। लेकिन इस बार नतीजे क्या होंगे? ये देखने वाली बात होगी। अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि पीडीए सबको साथ लेकर चलेगा। लेकिन एआईएमआईएम का चुनाव में उतरने का ऐलान किसका खेल बिगाड़ने का काम करेगा? देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ