Parliament Monsoon Session : देश में संसद का मानसून सत्र चल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को पूर्णकालिक बजट पेश किया था। अब पार्लियामेंट में पक्ष और विपक्ष की ओर से बजट पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और स्पीकर ओम बिड़ला भिड़ गए। आइए वीडियो में देखते हैं कि क्या है पूरा मामला?
सांसद ने स्पीकर पर पक्षपात का लगाया आरोप
सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हॉर्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट पर बोलते हुए नोटबंदी का जिक्र किया। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि बजट पर बोलिए। 2016 के बाद 2019 के चुनाव हो गए हैं। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को जवाब देते हुए कहा कि कोई 60 साल पुरानी जवाहरलाल नेहरू के बारे में बात करेगा, दूसरे नेताओं के बारे में बात करेगा, तब आप कुछ नहीं बोलेंगे। अगर वे 5 साल पहले नोटबंदी की बात करेंगे तो आप कहेंगे कि वर्तमान में बोलिए। यह पक्षपात नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी के भतीजे ने क्यों की PM मोदी की तारीफ? INDIA गठबंधन पर बिगड़े बोल
बिप्लब देब का भी किया जिक्र
इस दौरान स्पीकर ओम बिड़ला ने अभिषेक बनर्जी को कहा कि आप बजट पर बोलिए। उन्होंने यह बात कई बार दोहराई। इस पर फिर अभिषेक बनर्जी ने जवाब देते हुए कहा कि जब बिप्लब कुमार देब 50 साल पुरानी इमरजेंसी की बात कर रहे थे, तब आप चुप थे। वे नोटबंदी की बात कर रहे हैं तो आपको चुभ रहा है।
यह भी पढ़ें : धर्म का चश्मा उतारकर देखो, पूरा हिंदुस्तान… रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ये क्या बोल गए ममता के भतीजे?
संसद में बजट पर हुई बहस
आपको बता दें कि संसद में मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया गया था। इस बार के बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार का खास ध्यान रखा गया। संसद में आज बजट पर जमकर बहस हुई। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार को घेरा और उन पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसी क्रम में अभिषेक बनर्जी ने भी नोटबंदी का जिक्र करते हुए केंद्र पर हमला बोला।
संबंधित खबरें
मुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
8 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
13 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
18 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
19 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
1 day agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines