Indian cricket Team
विज्ञापन

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन किए ये 3 बड़े काम, तो तय है ऑस्ट्रेलिया का काम तमाम!

सिडनी में खेला जा रहा पांचवां टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टेस्ट के तीसरे दिन अगर टीम इंडिया ये तीन काम करने में सफल रही, तो सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी से हो सकता है।

IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 141 रन लगा दिए हैं। मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और टेस्ट का तीसरा दिन काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम को अगर सीरीज का अंत 2-2की बराबरी पर करना है, तो यह तीन बड़े काम करने होंगे।

टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह पहले सेशन में ही ऑलआउट ना हो। दूसरा काम यह है कि टीम इंडिया स्कोर बोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाए। जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी को तीसरे दिन बल्ले से अहम भूमिका निभानी होगी। भारतीय टीम अगर 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य रखने में सफल रहती है, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ जाएगी। अब तीसरा और सबसे अहम काम टीम के गेंदबाजों को करना होगा।

Advertisment

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज को मिलकर कंगारू टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करना होगा, जो वह पहली पारी में भी कर चुके हैं। गेंदबाजों का अगर जादू चला, तो सिडनी में बाजी टीम इंडिया के हाथ लगनी पक्की समझिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ