IPL 2025 (98)
विज्ञापन

BCCI Central Contract में नहीं मिली इन 7 स्टार खिलाड़ियों को जगह, चहल से लेकर उमरान मलिक भी हुए बाहर

BCCI Central Contract: बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भारतीय टीम के 7 स्टार खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया है।

BCCI Central Contract: 21 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्र्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय अनुबंध में कई खिलाड़ियों को मौका मिला तो कई खिलाड़ी बाहर भी हुए। अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बोर्ड ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया। ये खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। नए अनुबंध में कुल 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें जगह नहीं दी गई है। इन खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जितेश शर्मा, यश दयाल, आवेश खान, केएस भरत, उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। आवेश और शार्दुल ने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया। हाल ही में आवेश ने राजस्थान के खिलाफ 9 रन डिफेंड कर आखिरी ओवर में एलएसजी को जीत भी दिलाई थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ