Bihar Lok Sabha Election

'बिहार चल नहीं रहा, पगड़ी उतर नहीं रही'...डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव का पलटवार

Tejashwi Yadav News: बिहार में लोकसभा चुनाव में सभी दल जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। सभी दल मतदाताओं से रूबरू होने के बाद अपनी-अपनी जीत के दावे कर विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं। अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने मौजूदा डिप्टी सीएम पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लेकर कहा है कि उनसे बिहार नहीं चल रहा है।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बूथ लूट के आरोपों के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने डिप्टी सीएम को लेकर कहा कि उनसे बिहार चल नहीं रहा है। पगड़ी उतर नहीं रही है। तेजस्वी यहीं नहीं रुके। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी का मतलब है महंगाई। मोदी का मतलब अमन-चैन नहीं, बल्कि समाज को बांटना है। इसके अलावा उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे। तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर भी दावे किए। तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में जीत दर्ज करेगी। एनडीए गठबंधन की हार होगी। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ