cricket News (80)
विज्ञापन

IND vs AUS: टी-20 सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 6 खिलाड़ी हुए बाहर

India vs Austrlia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को सीरीज 2-1 से गंवाना पड़ा. इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम बदल गई है. वनडे सीरीज में हिस्सा लेने वाले 6 भारतीय खिलाड़ी आगामी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे मेजबान कंगारुओं ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. अब वनडे के बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे. टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम बदल जाएगी, क्योंकि वनडे सीरीज में हिस्सा लेने वाले कुल 6 खिलाड़ी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. टी-20 सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है. हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 आई प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें: नवंबर में केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी, जानिए इस फैसले की पीछे की वजह  

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ