---विज्ञापन---

Video: क्या भारत के धुरंधर स्पिन खेलने में हैं फेल? गंभीर के दोस्त ने बेबाकी से दिया जवाब

Team India Against Spin: भारत के स्टार बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ स्पिन खेलने में बेबस नजर आए थे। टीम इंडिया को इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rohit Sharma

Team India Against Spin: हाल ही में टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर गए थे। जहां वे स्पिन गेंदबाजों के आगे बुरी तरह फेल होते नजर आए। यही वजह है कि स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कई सवाल खड़े हुए। नए कोच गौतम गंभीर के भी कई फैसले इस दौरान चर्चा में रहे।

ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी में कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर? 2 जगह के लिए ये 4 दावेदार

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजों के आगे कैसे हार मान रहे हैं, इसे लेकर गंभीर के ही दोस्त पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में पुरानी दिल्ली 6 के टीम डायरेक्टर विजय दहिया ने बात की। दहिया ने कहा कि यह सच है कि हम स्पिन गेंदबाजों को नहीं खेल पाए। इस खेल की ब्यूटी ही यही है कि जो चीज सामने हो रही हो, उसे स्वीकार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: पाकिस्तान की उतरी इज्जत! बांग्लादेश के खिलाड़ी इस वजह से हुए परेशान

---विज्ञापन---

काबिलियत की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों में आपको शायद ये चीज दोबारा होती हुई नजर नहीं आएगी। यहां आपका बड़े टूर्नामेंट से पहले एक रियलिटी चेक हुआ है। दहिया ने कहा कि दलीप ट्रॉफी में कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। ये एक बेहतरीन स्टेप है।

पूरा इंटरव्यू वीडियो में देखें…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक

First published on: Aug 17, 2024 07:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola