Prithvi Shaw
विज्ञापन

लगातार नजरअंदाज होकर थक गए हैं Prithvi Shaw? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली

Prithvi Shaw: टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शॉ के लिए क्रिकेट के मैदान पर इन दिनों कुछ भी सही नहीं घट रहा है। एक समय पर शॉ को भविष्य का सचिन तेंदुलकर माना जा रहा था। हालांकि, खराब फिटनेस के चलते पृथ्वी के करियर का ग्राफ नीचे ही गिरता जा रहा है। घरेलू मैचों में भी शॉ का बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आया है और वह रनों के लिए बुरी तरह से तरसते हुए दिखाई दिए हैं।

शॉ को क्रिकेट के कई दिग्गज अपनी फिटनेस और गेम पर फोकस करने की सलाह दे चुके हैं। इस बीच, शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट में हलचल मच गई है। शॉ ने स्टोरी में लिखा है कि उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है। हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाज ने अपनी स्टोरी में ऐसा कुछ नहीं लिखा है कि वह किस चीज से ब्रेक चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ