november horoscope

Video: वृषभ राशि वाले बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय, मिलेगा लाभ

Taurus Horoscope: नवंबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है. आपको नवंबर में कुछ उपायों को करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहिए. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं नवंबर का महीना वृषभ राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है और किन उपायों को करना चाहिए.

Taurus November Horoscope: नवंबर का यह महीना वृषभ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है. आपके धन भाव के स्वामी बुध और आय भाव के स्वामी गुरु हैं. कोई भी व्यक्ति जिसकी राशि वृषभ है वह धन लाभ के लिए बुध और गुरु ग्रह से जुड़े उपचार अवश्य करें. आप कुछ उपायों को करके आमदनी बढ़ा सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी. 23 नवंबर के तक आपको धन संबंधी समस्या हो सकती है. आपको इसके बाद फायदा मिलेगा. नौकरी पेशा लोगों को इस महीने के आखिरी में लाभ मिलेगा. आपको प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी बढ़ सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशि वालें रोजाना विष्णु सहस्रनाम और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. इसके साथ ही आप गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें. आप जीवन भर इसका पाठ करते हैं तो जीवन में कभी भी किसी से पैसे मांगने की नौबत नहीं आएगी. वृषभ राशिवालों के लिए यह महीना कैसा रहेगा इसके बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को जरूर देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ