IND U19 vs PAK U19: फाइनल में हार के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने दिया बड़ा बयान, बताया कहां हुई चूक 

IND U19 vs PAK U19: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान अंडर-19 टीम से एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में हुआ. जहां पर आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी किया. जिसका फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 347 रन बनाए और फिर भारत को 156 रनों पर ही ऑलआउट करके मुकाबला जीत लिया.

Ayush Mhatre

Ayush Mhatre

IND U19 vs PAK U19: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने इंडिया अंडर-19 को 191 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने पहले खराब गेंदबाजी करने का बाद बल्लेबाजी में भी निराश किया. जिसके कारण ही दुबई की अच्छी विकेट का फायदा टीम इंडिया को नहीं मिल सका. इस हार के बाद कई कारणों को लेकर चर्चा चल रही है. मैच के बाद इंडिया अंडर-19 के कप्तान आयुष म्हात्रे ने हार का कारण बताया है. 

विज्ञापन

फाइनल में मिली हार पर बोले आयुष म्हात्रे 

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 में कप्तान आयुष म्हात्रे का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज निराश किया है. फाइनल मुकाबले में भी वो सिर्फ 2 रन ही बना सके. हालांकि अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. 

विज्ञापन

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार पर बोलते हुए कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा, ‘टॉस का फैसला सही था, उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की. हमारा ये एक खराब दिन था. उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की, हमारे गेंदबाजों की लाइन में कुछ कमियां थी. फील्ड में खराब दिन था, ऐसा होता है. एक सिंपल प्लान था, 50 ओवर तक बैटिंग करना, ऐसा होता है. लड़कों ने अच्छा खेला, खुश हूं कि टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा, पॉजिटिव बातें थीं, खिलाड़ियों ने अच्छा किया.’  

विज्ञापन

अब अंडर-19 वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे आयुष म्हात्रे 

भारत अंडर-19 की टीम अब जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. वर्ल्ड कप से पहले ये टीम इंडिया की आखिरी सीरीज होने वाली है. कप्तान आयुष म्हात्रे को अब वर्ल्ड कप चैंपियन बनकर इस हार को भुलाना होगा. म्हात्रे की टीम के 3 से 7 जनवरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है. जिसके बाद 15 जनवरी से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होनी है. वैभव सूर्यवंशी ने भी फाइनल मुकाबले में निराश किया है. ऐसे में उन्हें भी अब वर्ल्ड कप में बल्ले का जादू दिखाना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ