Year Ender 2025: क्रिकेट के अलावा भारत के लिए अन्य खेलों में भी आई कई खुशखबरी, पढ़ें टॉप 10 Good News 

10 Good News For India Other Than Cricket: भारत में सबसे बड़ा खेल क्रिकेट है. जहां पर भारतीय खिलाड़ी अपनी चमक दिखाते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में अन्य खेलों में भी इंडिया का दबदबा बढ़ा है. साल 2025 में भी इस दबदबे का प्रभाव देखने को मिला है. इस साल भारत को अन्य खेलों से भी 10 बड़ी खुशखबरी मिली है. जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है.

olympic games 2036

olympic games 2036

10 Good News For India Other Than Cricket: क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अब अपनी चमक बिखेर रहे हैं. साल 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने तो अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन इसके साथ ही भारत के खेल मंत्रालय ने भी अच्छा काम किया है. जिसके कारण ही भारत के सभी खेल प्रेमियों को खुश होने का भी मौका मिला है. इस साल भारत को 10 बड़ी खुशखबरी मिली है. ये गुड न्यूज टीम इंडिया को अलग-अलग खेलों में मिली है. 

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मिली मेजबानी 

भारत को इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है. जिसे अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स लगभग 20 सालों के बाद भारत में आ रहा है. भारत के स्टार खिलाड़ियों और फैंस के लिए ये साल की सबसे बड़ी खुशखबरी है. भारत ने इस टूर्नामेंट की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. 

विज्ञापन

ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी के लिया किया बिड 

लंबे समय से भारतीय खेल प्रेमी ओलंपिक को भारत में आयोजित कराने की मांग कर रहे थे. जिसके कारण ही अब भारत सरकार ने ओलंपिक गेम्स 2036 की मेजबानी के लिया बिड बिड किया है. हालांकि भारत ने ओलंपिक गेम्स 2032 की मेजबानी लेने का भी प्रयास किया था. 

शीतल देवी ने रचा इतिहास 

पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने भी साल 2025 में इतिहास रच दिया. पैरा तीरंदाज होने के बाद भी शीतल को मुख्य टीम में मौका मिल गया. इंटरनेशनल पैरा-आर्चरी टूर्नामेंट्स में जाकर उन्होंने भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है. वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप एथलीट्स में भी शीतल देवी का कब्जा रहा. 

विज्ञापन

डी गुकेश बने सबसे यंग चेस चैंपियन 

सिर्फ 18 साल की उम्र में डी गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए हैं. वो ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं. जिसके कारण ही उन्हें इस साल खेल रत्न भी दिया गया है. गुकेश ने इस पूरे साल कमाल का प्रदर्शन किया है.

दिव्या देशमुख बनी ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला 

महिला चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में फिडे महिला विश्व कप जीता है. दिव्या ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. दिव्या ने दिग्गज कोनेरू हम्पी को हराकर ये इतिहास रचा है. 

विज्ञापन

सुमित एंटील का ट्रिपल वर्ल्ड टाइटल 

पैरा एथलीट सुमित एंटील ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सुमित ने भाला फेंक (F64) में लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. आज तक किसी भारतीय पैरा एथलीट ने ऐसा कारनामा नहीं किया है. सुमित भी अब हीरो बन गए हैं. 

खो-खो विश्व कप में दोहरा खिताब 

टीम इंडिया ने पहले खो-खो विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया. महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में खिताब जीता. पहले खो-खो विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित कर दिया. इस जीत के बारे में पूरे देश में चर्चा हुई. 

विज्ञापन

विंटर स्पेशल ओलंपिक बना खास 

इस साल विंटर स्पेशल ओलंपिक्स इटली के ट्यूरिन में आयोजित हुआ था. जहां पर भारत का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा. कुल 33 मेडल भारतीय खिलाड़ियों ने इस मेगा इवेंट में अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

पिकलबॉल 

निटेन किरताने ने अमेरिका में आयोजित पिकलबॉल वर्ल्ड कप में दोहरा स्वर्ण पदक जीता. पिकलबॉल का क्रेज अब भारत में और तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में गोल्ड मेडल जीतना भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर है. 

नीरज चोपड़ा 

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को गोल्डन बॉय बोला जाता है. उन्होंने इस साल बड़े मेडल अपने नाम नहीं किए, लेकिन इस बार बेंगलुरु में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया. चोपड़ा हालांकि इस साल भी इंजरी से जूझते नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ