T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तानी टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया और वह ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज में कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 2 मैचों में ही जीत हासिल हुई है। पाकिस्तान अपना पहला मैच USA और दूसरा मैच भारत से हार गया था। इन 2 मैच में हार के बाद ही टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। इसके बाद पाकिस्तान ने कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ मैच खेला, जहां उसे जीत तो मिली लेकिन पाकिस्तान को इन टीमों से जीतने के लिए भी खूब संघर्ष करना पड़ा। टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन पर पाकिस्तानी टीम के फैंस भी आगबबूला हो बैठे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी टीम के प्रशंसकों ने टीम के खिलाड़ियों व कप्तान पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस के गुस्से का शिकार तो होना ही पड़ा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक गेंदबाज की वीडियो भी वायरल हो गई है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
वायरल वीडियो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की है। हारिस रऊफ इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि वह फैन को मारने के लिए दौड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अमेरिका की है। उनके साथ वीडियो में उनकी पत्नी मुजना मसूद मलिक भी हैं, जो हारिस को रोक रही हैं। लेकिन हारिस गुस्से में आगबबूला हो गए थे और उस पाकिस्तानी फैन को भारत का प्रशंसक बताकर अपना रोष जाहिर कर रहे थे। हालांकि फैन ने बताया कि वह पाकिस्तानी फैन है। लेकिन हारिस का गुस्सा नहीं थमा। सोशल मीडिया पर हारिस रऊफ के इस कारनामे की जमकर आलोचना की जा रही है। वीडियो में देखिए हारिस रऊफ किस तरह से फैन के साथ बुरा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘कप्तानी छोड़ो..बाबर पाक टीम में रहने लायक भी नहीं’ पूर्व भारतीय दिग्गज ने लगाई लताड़
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
52 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
14 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
16 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines