Video: सुपर 8 में 2 अंक हासिल कर सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकेंगी टीमें? जानें ये अनोखा समीकरण
Author: Pushpendra Sharma
Jun 18, 2024 07:01 PM IST
This browser does not support iframes.
T20 World Cup 2024 Super 8: टी 20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले हो चुके हैं। अब आठ टीमें सुपर 8 में भिड़ेंगी। सुपर 8 के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे। पहला मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। सुपर 8 में दो ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप को ग्रुप 1 और ग्रुप 2 नाम दिया गया है। ग्रुप 1 में अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को रखा गया है तो वहीं ग्रुप 2 में यूएसए, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज शामिल हैं।
सुपर 8 में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी 3 टीमों से मुकाबला करेगी। ऐसे में हर टीम के पास 3 मैच जीतकर अधिकतम 6 अंक हासिल करने का मौका होगा, लेकिन 2 मैच की जीत को सेमीफाइनल का क्वालिफिकेशन मार्क माना जा रहा है। टॉप 2 टीमें 4 अंक हासिल कर सेमीफाइनल का सफर तय कर सकेंगी, ऐसे में अगर किसी टीम के पास 2 ही अंक रहे तो क्या वह क्वालीफाई कर सकेगी?
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान मैच, तो इस तरह से निकलेगा रिजल्ट
इसका जवाब है कि 2 अंक हासिल कर भी कोई टीम सेमीफाइनल का रास्ता बना सकती है। इसके लिए किसी एक टीम को 3 मैच जीतने होंगे। इसके बाकी 3 टीमें सिर्फ एक एक ही मैच जीत पाईं, तो तीनों टीमों के बीच 2 अंकों पर मामला टाई हो जाएगा। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम क्वालीफाई कर जाएगी।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines