T20 World Cup 2024 में आज खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस खिताब की जंग होगी। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। ऐसे में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ेगी। इस पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। इस बीच हम आपको एक रिपोर्ट के जरिए बता रहे हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 के अब तक के प्रदर्शन के हिसाब से किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर फेरी जाए तो टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में अब तक 258 रन बनाए हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने अब तक 204 रन ही बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम
वहीं, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ने 196 रन बनाए हैं और डेविड मिलर ने अब तक 148 रन ही बनाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज में भी टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अब तक 171 रन बनाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने 138 रन ही अब तक टूर्नामेंट में बनाए हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 13 विकेट लिए हैं तो साउथ अफ्रीका के मुख्य गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अब तक 12 विकेट ही हासिल किए हैं। बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा वीडियो में देखिए-
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 29 नहीं 30 जून को हो सकता है फाइनल, सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- Video: बारबाडोस में बारिश के आसार, रिजर्व डे पर टाई हुआ तो कैसे निकलेगा नतीजा? जानें ICC का नियम
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
19 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
20 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines