Team India Rohit Sharma Hardik Pandya

T20 WC 2024: फ्लॉप 5 ने टेंशन बढ़ाई, ऐसे कैसे वर्ल्ड कप जीतेंगे भाई?

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल में फ्लॉप होते नजर आ रहे हैं। इनमें कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। रोहित-हार्दिक के साथ ही अन्य कई खिलाड़ी खराब प्रदर्शन कर रहे हैं।

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। जब से स्क्वाड का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से खिलाड़ी लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे भारतीय फैंस खासे निराश नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वे कौनसे 5 फ्लॉप खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कप्तान रोहित शर्मा का है। रोहित के पिछले पांच मैचों की बात करें तो उन्होंने महज 46 रन ही बनाए हैं। इसके बाद बात करें यशस्वी जायसवाल की तो उनका फॉर्म भी काफी खराब रहा है। पिछले तीन मैचों वह महज 32 रन तक ही पहुंच सके। उप कप्तान हार्दिक पांड्या का भी फ्लॉप शो जारी है। पांड्या पिछले तीन मैचों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए हैं।

विज्ञापन

बात करें सूर्यकुमार यादव की तो पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने शतक और केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जमाया, लेकिन उससे पहले के तीन मुकाबलों में लगातार जल्दी आउट हो गए। वहीं मिडल ऑर्डर में शिवम दुबे की बात करें तो दुबे भी फ्लॉप होते नजर आए हैं। पिछली चार पारियों में से दो बार वह डक पर आउट हो गए। जबकि रॉयल्स के खिलाफ 18 और टाइटंस के खिलाफ 21 रन बनाकर आउट हुए।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ