SRH vs GT: बारिश ने बढ़ाई RCB की टेंशन, समझें प्लेऑफ का समीकरण

IPL 2024 SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। हैदराबाद में अभी बारिश हो रही है। इससे पॉइंट्स टेबल का गणित बिगड़ सकता है।

SRH vs GT

SRH vs GT

IPL 2024 SRH vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब अपने आखिरी चरण में है। लीग के 74 में से 65 मुकाबले हो चुके हैं, 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच गुरुवार को खेला जाना है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डाला है। ऐसे में यदि मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो प्लेऑफ का समीकरण काफी दिलचस्प हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे…

विज्ञापन

सनराइजर्स को मिल सकता है फायदा

गुजरात टाइटंस के पास खोने को कुछ नहीं है। वह प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये मैच बेहद महत्वपूर्ण है। एसआरएच पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और उसके पास 14 पॉइंट्स हैं। यदि बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो एसआरएच और जीटी के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। इससे सनराइजर्स एक पॉइंट के फायदे के साथ 15 पॉइंट हासिल कर लेगी। जिससे वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इसके साथ ही वह अभी के लिए सीएसके को हटाकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। सीएसके के पास अभी 14 पॉइंट हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरसीबी को होगा ज्यादा नुकसान

अगर बारिश से मैच रद्द होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चिंता बढ़ जाएगी क्योंकि उसे सनराइजर्स के हारने से फायदा है। आरसीबी की चिंता ज्यादा बढ़ेगी क्योंकि उसके पास 13 मैच बाद 12 ही अंक हैं। उसे आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो 18 मई को होने वाले मैच में सीएसके को हराना होगा।

विज्ञापन

सनराइजर्स के दोनों मुकाबले हारने से सीएसके आरसीबी को फायदा

वहीं सीएसके को भी इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, ताकि वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सके। वैसे सीएसके और आरसीबी दोनों को ही ये उम्मीद करनी होगी कि सनराइजर्स अपने दोनों मुकाबले हार जाए। यदि ऐसा होता है और आरसीबी अगला मैच जीत जाती है तो दोनों ही टीमें (CSK, RCB) प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ