T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। भारत में आईपीएल खेल रहे कई खिलाड़ी इसके लिए अपने देश रवाना हो चुके हैं। 2 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कब रवाना होगी, भारतीय टीम के कितने वार्मअप मैच होंगे और बीसीसीआई की क्या तैयारी है, इसे लेकर 5 बड़े अपडेट सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम को 2 बैच में रवाना किया जाएगा। पहला बैच 25 मई और दूसरा मैच 26 मई को रवाना होगा। आईपीएल फाइनल वाली टीम का हिस्सा होने वाले खिलाड़ी 26 मई को रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने संन्यास पर की बात, कप्तानी पर भी खुलकर बोले
भारतीय टीम का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। इससे पहले भारतीय टीम को वार्मअप मैच खेलने होंगे। जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया को दो नहीं बल्कि एक ही वार्मअप मैच दिया जाएगा। ये मैच फ्लोरिडा में होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 के लिए भारत के 5 हथियार तैयार, विरोधी टीम की बढ़ा सकते हैं मुसीबत
बीसीसीआई ने आईसीसी से न्यूयॉर्क में मैच कराने की गुहार लगाई है, ताकि टीम के खिलाड़ियों को ज्यादा ट्रैवल न करना पड़े। भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 12 जून को यूएसए और फिर 15 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबला होगा। यदि कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो भारत-पाकिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना तय माना जा रहा है।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
18 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
19 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
22 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines