
WCL 2025: पाकिस्तान की हार के जख्मों पर सुरेश रैना ने छिड़का नमक, बोले- इन्हें तो हम भी धूल चटा देते…
Pakistan Suresh Raina: सुरेश रैना ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान को मिली हार पर बड़ा बयान दिया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Pakistan Suresh Raina: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रोटियाज टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से धूल चटाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 195 रन लगाए। हालांकि, एबी डिवलियर्स की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 196 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। डिविलियर्स ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 60 गेंदों में नाबाद 120 रन जड़े।
पाकिस्तान की हार के जख्मों पर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने नमक छिड़कने का काम किया। रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “फाइनल में एबी डिविलियर्स की कमाल की पारी। एकदम धो डाला। अगर हम भी खेले होते तो हम भी इन्हें धूल चटा देते, लेकिन हमने हर चीज से ऊपर खुद के देश को रखा।”
गौरतलब है कि इंडिया चैंपियंस की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान से होना था। मगर भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने का फैसला किया, जिसके चलते पड़ोसी मुल्क को फाइनल का टिकट मिल गया। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: