Sultanpur news
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर बहाए घड़ियाली आंसू, निकली कातिल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला लोगों के सामने रो-रोकर विलाप करती रही, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई। चांदा थाना क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर गांव में हुए इस हत्या कांड में पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। इसके बाद वह लोगों के बीच बैठकर रोती रही, विलाप करती रही। हालांकि जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जांच की सुई मृतक की पत्नी पर आकर अटक गई। चांदा के कयामुद्दीनपुर में 38 साल के महेश पुत्र गंगादीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, महेश की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी जयप्रकाश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पता चला है कि अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बुधवार रात को की थी। हत्या के बाद शव को बाग में फेंक दिया गया था। इस हत्या की घटना से सनसनी मच गई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद कॉल डिटेल के आधार पर पहले प्रेमी को हिरासत में लिया और फिर अंतिम यात्रा निकाले जाने के कुछ ही देर बाद महेश की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया।

Advertisment

महेश की पत्नी पूजा ने गुरुवार सुबह से ही रो-रोकर सभी को गुमराह कर रखा था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण भी सन्न रह गए। महेश के परिवार के लोग उसका शव देखते ही रोने-पीटने लगे। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ