भारत A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला ट्राई नेशन सीरीज में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान A टीम भी भाग ले रही है. भारतीय A टीम से वैभव सूर्यवंशी ने भी श्रीलंका के खिलाफ हिस्सा लिया. हालांकि सूर्यवंशी इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके और 12 गेंदों में 14 रन बनाकर चलते बने. उन्हें श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने एग्रेशन दिखाया, जो चर्चा में आ गया. वैभव को आउट करने के बाद वह काफी तेज चिल्लाए और घुटनों पर बैठकर जश्न मनाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना पाई है. इंडिया A की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में 60 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम 48.5 ओवर में 269 रनों पर सिमट गई और भारत ने 8 रनों से मुकाबला जीत लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के अगले वनडे सीरीज का बदल गया टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

---विज्ञापन---