हार के बाद फूट-फूटकर रोईं साउथ अफ्रीका की प्लेयर्स, भारतीय खिलाड़ियों ने कराया चुप, तस्वीरें हुईं वायरल

IND-W vs SA-W: भारतीय टीम ने सालों का सूखा खत्म करते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को धूल चटाई. खिताबी मैच गंवाने के बाद प्रोटियाज टीम की प्लेयर्स बीच मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं.

IND-W vs SA-W FInal

IND-W vs SA-W Final: साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम का एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना साकार नहीं हो सका. खिताबी मुकाबले में प्रोटियाज टीम को टीम इंडिया के हाथों 52 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी अफ्रीकी टीम 246 रन बनाकर ढेर हो गई. कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिल सका.

जीत के बाद जहां एक तरफ भारतीय टीम जश्न मनाती हुई दिखाई दी, तो साउथ अफ्रीका की प्लेयर्स बीच मैदान पर अपने आंसू को नहीं रोक सकीं. अपने सेलिब्रेशन के बीच इंडियन प्लेयर्स प्रोटियाज टीम का हौसला बढ़ाते हुए भी दिखाई दीं, जिसका तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. साल 2022 में खेले गए विश्व कप में भी साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वहां उनका सपना इंग्लैंड ने चकनाचूर कर दिया था. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ