pakistan women team

Video: पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, रिकॉर्ड बनाने के बाद भी मिली हार

PAK W vs SA W: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक रिकॉर्ड बनाने के बाद भी पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा।

PAK W vs SA W: महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले जहां एक तरफ सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं तो वहीं पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। टी20 विश्व कप से पहले ऐसा प्रदर्शन टीम पर सवाल खड़े कर रहा है। पाक महिला टीम ने इस मैच में छठे विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप की थी, जो महिला टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के लिए नया रिकॉर्ड है। बावजूद इसके टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132 रन बनाए थे। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 122 रन ही बना सकी थी और अफ्रीका ने मैच को जीत लिया। अब साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पुरुष टीम के बाद अब पाकिस्तान की महिला टीम का इंटरनेशनल क्रिकेट में बुरा हाल देखने को मिला है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ