
Video: क्या Sonia Gandhi-Jaya Bachchan ने भुलाई दशकों पुरानी दुश्मनी?
कभी सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन और पूर्व पीएम राजीव गांधी के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच मनभेद हुआ और दोनों परिवारों ने दूरी बना ली।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Jaya Bachchan get support from Sonia Gandhi: राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन की सभापति जगदीप धनखड़ से बहस हो गई थी। जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। राज्यसभा के बाहर जब जया बच्चन मीडिया में बयान दे रहीं थी तो उस समय कांग्रेस नेता सोनिया गांधी उनके पीछे खड़ी होकर सपोर्ट करती नजर आईं।
इसके बाद दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, दशकों से बच्चन और गांधी परिवार के बीच दूरी बनी हुई है। लेकिन हाल ही में दोनों परिवार की महिलाओं का इस तरह सार्वजनिक जगह पर बात करना मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कभी सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन और पूर्व पीएम राजीव गांधी के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच मनभेद हुआ और दोनों परिवारों ने दूरी बना ली। अब एक बार फिर दोनों परिवार की महिलाओं का इस तरह एक-दूसरे का साथ देते हुए दिखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद दोबारा दोनों परिवार एक साथ आ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: