Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding
विज्ञापन

Video: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी है अवैध? मौलाना ने किया दावा

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर अब सवाल उठ रहे हैं। एक मौलाना ने इस कपल की शादी को इस्लाम में अवैध बता दिया है। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तो इन दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी बना लिया लेकिन इस्लाम के कानून के मुताबिक ये शादी जायज नहीं है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंदी हैं। उन्होंने न तो सात फेरे लिए और न निकाह किया। कपल ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए कोर्ट मैरिज की और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक-दूसरे को पति-पत्नी बना लिया। इसमें न तो जहीर को धर्म बदलना पड़ा और न ही सोनाक्षी मुस्लिम बनीं। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि कपल की ये शादी अवैध है।

अब ये शादी अवैध क्यों है और कौन ये दावा कर रहा है ये भी जान लेते हैं। दरअसल, मौलाना का कहना है कि इस्लाम धर्म के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी मान्य नहीं है। इस्लाम में सिर्फ वही शादी मान्य होती है जिसमें अगर लड़की हिन्दू या किसी और धर्म की हो तो पहले वो इस्लाम कबूल करे और फिर कलमा पढ़े। इसके बाद ही उनकी शादी को इस्लाम में जायज कहा जाता है। अगर पति पत्नी में से कोई भी एक इस्लाम को नहीं मानता तो मजहब भी उनकी शादी को नहीं मानता। ऐसे में दोनों का ही मुस्लिम होना जरूरी है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ