Shoaib Akhtar
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम की दुर्गति के लिए शोएब अख्तर ने हेड कोच को ठहराया जिम्मेदार, काबिलियत पर खड़े कर डाले कई सवाल!

Shoaib Akhtar: शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की दुर्गति के लिए हेड कोच माइक हेसन को जिम्मेदार ठहराया है।

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के हाथों बुरी तरह से शर्मसार होना पड़ा। 34 साल बाद पाकिस्तान को कैरेबियाई टीम के हाथों वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज के अंतिम मुकाबले में टीम के बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा और पूरी टीम सिर्फ 92 रन बनाकर ढेर हो गई। इस बीच, पाकिस्तान टीम की होती दुर्गति के लिए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हेड कोच माइक हेसन को जिम्मेदार ठहराया है।

अख्तर ने वनडे क्रिकेट में हेसन की काबिलियत पर सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हेसन टी-20 के अच्छे कोच हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वनडे क्रिकेट में उनके पास क्या काबिलियत है। अख्तर ने आगे कहा कि अगर आप 50 ओवर के फॉर्मेट में अच्छे खिलाड़ियों का चुनाव नहीं करेंगे, तो टीम का यही हश्र होगा। पूर्व गेंदबाज के अनुसार, टीम की यह दुर्दशा गलत नीतियों का नतीजा है और इसमें खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ