Maa Skandamata Katha

Video: नवरात्रि के 5वें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा में सुनें ये कथा, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Shardiya Navratri 2025 5th Day Maa Skandamata Katha: साल 2025 में 27 सितंबर को शारदीय नवरात्रि का 5वां दिन है, जिस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएग. चलिए ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं देवी स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र और कथा आदि के बारे में.

Shardiya Navratri 2025 5th Day Maa Skandamata Puja: शारदीय नवरात्रि की 4 तिथियां समाप्त हो गई हैं. अब 27 सितंबर 2025 को नवरात्रि के 5वें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी. देवी स्कंदमाता की पूजा भगवान कार्तिकेय के माता के रूप में की जाती है. भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं, जिनका एक नाम स्कन्द भी है. हालांकि, देश के कई राज्यों में देवी स्कंदमाता को माता पद्मासना के नाम से भी जाना जाता है. उन्हें ये नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि वो पुष्प पर विराजमान रहती हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर को देवी स्कंदमाता की पूजा का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:54 से सुबह 05:42 मिनट तक है, जबकि अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 से दोपहर 12:54 मिनट तक है. इस दौरान आप देवी स्कंदमाता की सच्चे मन से व पूरी विधि से उपासना करें और कथा सुनें या पढ़ें.

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से देवी स्कंदमाता की पूजा करते हैं, उनकी हर इच्छा पूरी होती है. साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यदि आप देवी स्कंदमाता की पूजा विधि, मंत्र और कथा आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ