Gemini 2026 Horoscope & Astro Upay

Video: शनि-राहु भटकाएंगे मिथुन राशि वालों का मन, जानें 2026 अच्छा रहेगा या नहीं?

Gemini 2026 Horoscope & Astro Upay: नए साल 2026 में कई राशियों को शनि, राहु, मंगल और सूर्य आदि ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, इसमें मिथुन राशि के जातक भी शामिल हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं मिथुन राशि के 2026 के उपायों और राशिफल के बारे में.

Gemini 2026 Horoscope & Astro Upay: शनि और राहु, दोनों ग्रहों को ही शक्तिशाली माना जाता है, जिनके शुभ-अशुभ प्रभाव से लोगों का जीवन बदल सकता है. द्रिक पंचांग की मानें तो साल 2026 में मिथुन राशि वालों के ऊपर शनि ग्रह और राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिस कारण उनका मन भटक सकता है. इसके अलावा सालभर शनि आपसे कड़ी मेहनत करवाएंगे, जिसका फल धीरे-धीरे मिलेगा. हालांकि, नौकरीपेशा जातकों को मध्यम फल मिलेगा क्योंकि कुछ कामों में बॉस व सीनियर्स का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

31 अक्टूबर 2026 तक नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. इसके अलावा नए साल में आपको प्रमोशन की खुशखबरी भी मिल सकती है. हालांकि, मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण साल 2026 में मिथुन राशि वालों को अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो सालभर अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

जिन जातकों को मिथुन राशि के 2026 के वार्षिक राशिफल और उपायों के बारे में विस्तार से जानना है, वो ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ