shani dev in 7th house
विज्ञापन

Video: शनि की दृष्टि से लव लाइफ और घर में बढ़ रहा है क्लेश? तो अपनाएं ये उपाय, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार!

कुंडली के सप्तम भाव में शनि के होने से या उसकी दृष्टि पड़ने से लव लाइफ में परेशानियां आती हैं और आए-दिन घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि ऐसे परिस्थिति में व्यक्ति को कौन-कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे उनकी लव लाइफ में मिठास बनी रहे।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुंडली में एक ग्रह की भी स्थिति कमजोर होती है तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। खासकर शनि के कमजोर होने के कारण व्यक्ति मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान रहता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि सातवें भाव में होता है तो उसके कारण वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में बाधाएं आती हैं। आए-दिन कपल का झगड़ा होता है, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहता है।

हालांकि नियमित कुछ उपायों को करके शनि की दृष्टि से बचा जा सकता है। जिन लोगों के सातवें भाव में शनि के होने से लव लाइफ में परेशानियां आ रही हैं उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन भूखे लोगों को भोजन कराएं। इसके अलावा अगर आप मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। यदि आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो किसी से झूठ न बोलें और कभी किसी को धोखा न दें।

विज्ञापन

अगर आप झूठ व धोखा देकर किसी से शादी करते हैं तो ऐसे में आपको शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। यदि आप शनि देव को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ