Sawan 2025 Upay

Video: शिव कृपा पाने के लिए तुला राशिवाले करें ये 7 उपाय, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Sawan 2025 Upay: सावन के महीने में देवों के देव महादेव की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। पूजा के साथ-साथ कुछ अचूक उपाय करके भी आप महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सावन माह में तुला राशि के जातकों द्वारा शिव को खुश करने के 7 प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Sawan 2025 Upay: कुछ ही दिनों में भगवान शिव को समर्पित सावन माह खत्म हो जाएगा। इस बार 11 जुलाई से सावन के महीने का आरंभ हुआ था, जिसका समापन 09 अगस्त को होगा। हालांकि, सावन माह के हर एक दिन को शिव पूजा के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह में की गई पूजा से शिव जी बहुत जल्दी खुश होते हैं। पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष उपायों को करके भी शिव कृपा प्राप्त की जा सकती है। दरअसल, शिव जी को खुश करना बहुत आसान है। उनकी कृपा से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

यदि तुला राशि के जातक शिव जी को खुश करना चाहते हैं तो वो 09 अगस्त 2025 तक नियमित रूप से भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही उनका इत्र, घी और सुगंधित तेल से अभिषेक करें। भोलेबाबा को माखन मिश्री का भोग लगाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इन उपायों से तुला राशिवालों की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। अन्य 04 उपायों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ