Saudi Arabia News

Video: हूतियों का महिलाएं करेंगी सामना, सऊदी अरब का क्या है प्लान? जानिए पूरी कहानी

Video: लाल सागर वह इलाका है, जहां पर अभी इस समय सबसे ज्यादा उथल-पुथल है। यमन के हूती विद्रोही कई सालों से यहां पर तबाही मचा रहे हैं। वह मालवाहक जहाजों पर हमले करते हैं, जिससे इंटरनेशनल शिपिंग रूट्स को असुरक्षित होते जा रहे हैं। इसके लिए अब सऊदी अरब ने नया प्लान बनाया है।

Video: पिछले दिनों यमन के हूती विद्रोहियों ने हमलों के कई वीडियो जारी किए। वीडियो में उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जो देश इजराइल का साथ देगा, उनके जहाजों को बख्शा नहीं जाएगा। वह अपने पड़ोसी सऊदी अरब को भी निशाने पर लिए हुए हैं। पहले भी सऊदी कई बार हूतियों के हमलों की चेतावनी झेल चुका है। अब इससे सुरक्षा के लिए सऊदी ने एक अनौखा कदम उठाया है। दरअसल, सऊदी ने वुमेन रिजर्व कोर नाम की एक यूनिट बनाई है, जिसे लाल सागर की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इस यूनिट में 34 फीसदी महिलाएं हैं। कहा जा रहा है कि 2030 तक इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथों में होगी।

विज्ञापन

बता दें कि लाल सागर सऊदी अरब के लिए बेहद जरूरी है। यह यूरोप और दूसरे देशों के साथ व्यापार का बेहद खास जरिया है। पिछले कुछ समय से यह हूतियों के हमलों की वजह से जहाजों को ले जाने में लोग डरते हैं। 30 जुलाई को हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पैलेस्तीन टू हाइपरसोनिक मिसाइल दागी। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ