
T20 World Cup 2024 में होगी सरफराज खान की एंट्री! IPL 2024 से मिलेगा टिकट
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
T20 World Cup 2024 Sarfaraz Khan: टीम इंडिया के नए सुपर स्टार खिलाड़ी सरफराज खान के सितारे अब सातवें आसमान पर दिख रहे हैं। डेब्यू मैच में धमाल मचाकर अब सरफराज खान की नजरें टी20 विश्व कप 2024 पर टिकी है। वहीं अगर सरफराज खान इस बार आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनके लिए टी20 विश्व कप 2024 का टिकट पक्का हो सकता है। जून 2024 में टी20 विश्व कप खेला जाएगा लेकिन उससे पहले आईपीएल 2024 का आगाज होगा। ऐसे में इस बार सरफराज खान के लिए आईपीएल 2024 बेहद खास होने वाला है अगर आईपीएल 2024 में भी सरफराज खान का धमाल देखने को मिलता है तो उनके लिए टी20 विश्व कप 2024 की राह काफी आसान हो सकती है। तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। जिसको सरफराज खान ने दोनों हाथों से भुनाया है।
पूरी जानकारी वीडियो में देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: