Cricket News (44)
विज्ञापन

IND Vs ENG: जिसने सरफराज खान को टीम इंडिया से हटाया, उसी के सामने स्टार खिलाड़ी ने तूफानी शतक जमाया

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले सरफराज खान ने शतक जमाकर तहलका मचा दिया। उन्होंने चीफ सेलेक्टर को करारा जवाब भी दिया है।

IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। 20 जून से पहला मैच खेला जाना है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारत और भारत A के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सरफराज खान ने इंडिया A की ओर से हिस्सा लेते हुए टीम इंडिया के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमा दिया। उन्होंने 76 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 101 रन बनाए और आलोचकों को करारा जवाब दे दिया। दरअसल, सरफराज खान को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया था। अब अगरकर के सामने ही सरफराज ने शतक बनाकर करारा जवाब दिया है। अगरकर भी इंग्लैंड में मौजूद हैं और भारत और भारत A के बीच खेले जा रहे मुकाबले को देख रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ