cricket News - 2025-09-02T160534.384
विज्ञापन

संजू सैमसन की शानदार फॉर्म ने बढ़ाई सूर्यकुमार यादव की टेंशन, शुभमन गिल पर लटकी तलवार

Sanju Samson: संजू सैमसन एशिया कप 2025 के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं, जिससे सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ गई है।

Sanju Samson: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में तीन सलामी बल्लेबाजों को मौका मिला है। चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मौका दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा। इस पर अभी भी संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। लेकिन संजू ने अपनी हालिया फॉर्म से कप्तान सूर्यकुमार यादव की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने केरला क्रिकेट लीग में दमदार प्रदर्शन किया है। संजू ने इस प्रतियोगिता में खेले गए 6 मैच में 73.60 की औसत के साथ 368 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। अब सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ