
Video: 184 मौतें, दंगों से दहला शहर; संभल 'मंदिर' का पूरा सच क्या?
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
Sambhal Mandir Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल में प्राचीन मंदिर मिलने के बाद से सूबे की सियासत गरमाई हुई है। बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। सीएम योगी का सीधा सवाल था कि 46 साल से यह मंदिर बंद क्यों था? इसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है। मगर सीएम के बयान के बाद अब लग रहा है कि दशकों पुराने संभल दंगे की फाइलें फिर से खुलने वाली हैं।
बता दें कि संभल में 29 मार्च 1978 को दंगे भड़के थे। यह दंगा 2 कई महीनों तक चला। लगभग 2 महीने तक संभल में कर्फ्यू लगा रहा। इस दौरान 184 लोगों की जान चली गई। संभल में स्थित यह प्राचीन मंदिर भी दंगों की भेंट चढ़ गया। मंदिर के पास स्थित कुएं को मिट्टी से पाट दिया गया, जिसकी खुदाई में 3 खंडित मूर्तियां मिली हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: