
क्या सच में कंगाल हो चुके हैं Saif Ali Khan? आखिर क्या है वायरल अफवाहों की सच्चाई?
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Saif Ali Khan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान को लेकर इन दिनों अफवाहें सामने आ रही हैं। जी हां, अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि पटौदी के नवाब इन दिनों उधार लेकर अपने खर्चा चला रहे हैं। हालांकि ये हम बिल्कुल नहीं कह रहे हैं बल्कि इंटरनेट पर यूजर्स इसका दावा कर रहे हैं। बॉलीवुड का बेस्ट कपल कहे जाने वाले करीना कपूर और सैफ अली खान के पास बेशुमार दौलत है। दोनों बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं, लेकिन रेडिट यूजर्स का दावा है कि सैफ अब दिखावे के लिए ऐसा कर रहे हैं।
800 करोड़ के महल के मालिक सैफ अली खान ने अपने दम पर अपनी सभी परेशानियों को दूर किया है। जी हां, भले ही आज सैफ के बारे में कोई कुछ कहता हो, लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने वो सब पा लिया है जो ‘पटौदी के नवाब’ के पास होना चाहिए। सैफ और करीना बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं, जो बिल्कुल साफ नजर आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: